कश्मीर राजमार्ग गुरुवार को खुला

श्रीनगर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में आवश्यक वस्तुओं की कमी की पूर्ति के लिए जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग गुरुवार को यातायात के लिए खुला रहा।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को छह हजार से ज्यादा वाहन श्रीनगर से जम्मू की तरफ गए। इनमें दो हजार हल्के तथा 4,600 भारी वाहन थे।

जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय ने प्रशासन को राजमार्ग के गड्ढों को भरने व उसे चलने लायक बनाने का निर्देश दिया है। दरअसल, पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण सुचारू यातायात में बाधा आ रही थी।

एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, ” पेडा, गंगरू व मगारकोटेटो में राजमार्ग पर भारी मशीनों को मरम्मत के काम में लगाया गया है।”

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग दुर्गम पहाड़ी स्थलों से गुजरता है और बारिश या बर्फबारी के कारण बंद हो जाता है।

लगभग 300 किलोमीटर लंबा राजमार्ग कश्मीर घाटी के लिए जीवनरेखा की तरह है। इसके बंद होने से घाटी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बंद हो जाती है। कालाबाजारियों व मुनाफाखोरों की वजह से यह संकट और गंभीर हो जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493