श्रीनगर , 6 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच रविवार शाम से चल रही मुठभेड़ जारी है।
पुलिस ने बताया, “कुलगाम के बुछरू गांव के एक घर में आतंकियों की मौजूदगी की सटीक जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार की शाम एक घर को घेर लिया है।”
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जैसे ही सुरक्षाकर्मी उसके करीब पहुंचे उसके अंदर छिपे आतंकियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद से दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। “
अधिकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि घर के अंदर दो आतंकी छिपे हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath