कश्मीर हिंसा में 5 घायल

श्रीनगर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। यहां सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच बुधवार को भड़की ताजा हिंसा में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग सहित पांच लोग घायल हो गए।

श्रीनगर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। यहां सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच बुधवार को भड़की ताजा हिंसा में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग सहित पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें घायल हुए गुलाम अहमद (65) को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि श्रीनगर के सौरा इलाके में उस वक्त हिंसा भड़क गई, जब सुरक्षा बलों ने पथराव के मामले में वांछित युवकों की गिरफ्तारी के लिए इलाके को चारों ओर से घेर लिया।

आरोप है कि स्थानीय निवासियों ने सुरक्षबलों पर पथराव किया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई के तौर पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

प्रशासन ने इलाके में जारी संघर्ष को देखते हुए अतिरिक्त बलों को रवाना किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493