मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘कहानी’ में जबर्दस्त अभिनय के बाद इसके दूसरे भाग ‘कहानी 2’ से अभिनेत्री विद्या बालन रुपहले पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इसका दूसरा भाग 25 नवंबर को रिलीज होगा।
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘कहानी’ में जबर्दस्त अभिनय के बाद इसके दूसरे भाग ‘कहानी 2’ से अभिनेत्री विद्या बालन रुपहले पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इसका दूसरा भाग 25 नवंबर को रिलीज होगा।
विद्या ने ‘कहानी’ में एक गर्भवती महिला का किरदार निभाया था, जो पति को ढ़ूंढने के लिए एक मिशन पर रहती है।
विद्या ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से कहा कि यह फिल्म ‘एक और मां की कहानी’ से संबंधित है।
ट्विटर पर 20 सेकंड के वीडियो में उन्होंने कहा कि फिल्म के लेखक और निर्देशक सुजोय घोष हैं।
‘कहानी’ विद्या बागची नामक गर्भवती महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक आदमी की तलाश में लंदन से कोलकाता आती है।
2012 में आई इस फिल्म में प्ररमव्रत चटर्जी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इंद्रनील सेनगुप्ता, धृष्टिमन चटर्जी और शाश्वत चटर्जी भी अहम भूमिका में थे।
dharmpath.com dharmpath