बिहार में तापमान में मामूली बढ़ोतरी

पटना, 10 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह हल्के बादल छाए रहे तथा तापामन में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली बढ़त के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, गया में 24.7 डिग्री, भागलपुर में 24.6 डिग्री तथा पूर्णिया में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री, पूर्णिया में 35 डिग्री तथा गया में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493