भोपाल, 10 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर हुई बारिश की वजह से मंगलवार को गर्मी से राहत है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में हवा के साथ बौछार होने का अनुमान जताया है।
राज्य में मंगलवार की सुबह मौसम सुहावना रहा। आसमान साफ होने से धूप खिली रही मगर उसकी चुभन कम थी।
बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिसका जनजीवन पर असर पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सड़कों पर पानी भर जाने से आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
भोपाल का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 23.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26.8 सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 36 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath