कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ें सपा कार्यकर्ता : मुलायम

लखनऊ/नई दिल्ली, 30 जनवरी 2017 (आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं को निर्दलीय चुनाव लड़ने को कहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस ने देश में राज किया है और वह प्रदेश के पिछड़ा होने में मुख्य कारण है।

उन्होंने कहा कि हमारी मर्जी के खिलाफ यह गठबंधन हुआ है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को गठबंधन में कांग्रेस के लिए छोड़ी गई 105 सीटों पर नामांकन दाखिल करने की बात कही है।

मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की सीटों पर नामांकन दाखिल कर चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि सपा को कांग्रेस के खिलाफ लड़कर खड़ा किया है। इसलिए, वह गठबंधन के लिए प्रचार नहीं करेंगे।

मुलायम ने कहा कि वह अभी भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस गठबंधन के खिलाफ समझाने की कोशिश कर रहे हैं। मुलायम सिंह ने कहा कि यह गठबंधन पार्टी को खत्म कर देगा। क्योंकि, कांग्रेस के हिस्से में आई सीटों पर सपा का कोई उम्मीदवार नहीं होगा।

सूत्रों के अनुसार अपने नजदीकियों के टिकट कटने से मुलायम सिंह बहुत दुखी हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493