मुलायम पर विवादित बयान देकर बालियान ने दी सफाई

मथुरा आए मोदी सरकार के मंत्री ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था, “मुलायम सिंह यादव हमेशा सांप्रदायिकता की राजनीति करते हैं। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि अब उनके मरने का समय आ गया है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा सांप्रदायिक पार्टी नहीं है। सपा और बसपा जाति धर्म के नाम पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आई तो मुजफ्फरनगर दंगों की जांच होगी। मेरठ में मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी।

बालियान ने सफाई देते हुए कहा कि वह मुलायम सिंह यादव का दिल से सम्मान करते हैं और उनके शतायु होने की कामना करते हैं। उन्होंने जो कहा, उसे गलत तरीके से पेश किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493