कोच्चि, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मंत्री सी.एन.बालाकृष्णनन का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
वह न्यूमोनिया से जूझ रहे थे। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी थी।
वह 87 वर्ष के थे।
सूत्रों ने कहा कि उनका सोमवार रात को निधन हुआ था।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के.करुणाकरन के लंबे समय तक सहयोगी रहे बालाकृष्णन 17 वर्षो तक त्रिशूर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष थे और लंबे समय तक पार्टी की राज्य इकाई के कोषाध्यक्ष भी रहे।
dharmpath.com dharmpath