मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू

आइजोल, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)।मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशीष कुंद्रा ने कहा कि राज्य के 13 केंद्रों के 40 मतगणना हॉल में तीन स्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है।

राज्य में 28 नवंबर को चुनाव हुए थे।

कुंद्रा ने संवाददाताओं से कहा, “पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी और उसके बाद ईवीएम से गणना होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493