कांग्रेस नहीं चाहती किसानों की खुशहाली : भाजपा

भोपाल, 22 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह नहीं चाहती कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरे और गांव में खुशहाली आए इसीलिए वह प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण विधेयक का विरोध कर रही है।

चौहान की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों को अपना वोट बैंक समझा है, इसीलिए उनका विकास नहीं होने दिया। अब कांग्रेस के भूमि अधिग्रहण संशोधन के विरोध के पीछे सिर्फ इरादा यही है कि किसान प्रगति की सीढ़ी न चढ़ने पाए। किसान की अगली पीढ़ी डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, कलेक्टर न बनने पाए। वह ऋणग्रस्तता में जकड़ा रहे और राहत के लिए कटोरा बढ़ाता रहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ढोल पीटती है कि उसने समर्थन मूल्य बढ़ाया लेकिन कांग्रेस के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि जितना समर्थन मूल्य बढ़ाया है उसकी दुगनी रफ्तार से महंगाई बढ़ा दी गई। कांग्रेस ने किसानों को खुदकुशी के रास्ते पर धकेल दिया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद को सिर्फ भावनात्मक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। इसका संबंध किसान की खुशहाली से जोड़ा जाना चाहिए। भूमि अधिग्रहण संशोधन में बहुमुखी संभावनाएं मौजूद है जो गांव को खुशहाल बनाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493