बिहार : इंसेफलाइटिस के मरीज पहुंचने लगे अस्पताल

मुजफ्फरपुर, 22 मई (आईएएनएस)। मौसम के तल्ख होने के साथ ही बिहार के मुजफ्फरपुर तथा इसके आसपास के जिलों में एक्यूट इंसेलाइटिस सिन्ड्रोम (एईएस) बीमारी सिर उठाने लगी है। इस वर्ष एईएस से एक बच्ची की मौत हो चुकी है जबकि छह मरीज अब तक अस्पताल पहुंच चुके हैं।

मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ़ ज्ञानभूषण ने शुक्रवार को बताया, “इस बीमारी से पीड़ित छह बच्चों को श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। एईएस से पीड़ित मरीजों के पहुंचने के बाद सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अलर्ट कर दिया गया है। जिले के सभी गांवों में इस बीमारी को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।”

उल्लेखनीय है कि बुधवार को पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के खरकी गांव निवासी भागीरथ पंडित की पुत्री शीला कुमार की मौत एईएस से हो गई थी।

एसकेएमसीएच के डॉ़ गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने पर एईएस से बच्चों के पीड़ित होने की आशंका बढ़ जाती है।

गौरतलब है कि पिछले कई वर्षो से गर्मी के मौसम में एईएस का कहर इस क्षेत्र पर टूटता है। पिछले वर्ष इस बीमारी से बिहार में 200 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493