नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के शासन में बढ़ती असहिष्णुता के विरोध में कांग्रेस नेता मंगलवार को संसद भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट इकट्ठे हुए और राष्ट्रपति भवन तक मार्च किया।
कांग्रेस नेताओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं और कहा कि पार्टी संप्रदायवाद के खिलाफ लड़ेगी और देश की एकता को नुकसान पहुंचाने का कोई प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि देश में असहिष्णुता और भय का माहौल है।
मार्च शुरू करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
dharmpath.com dharmpath