नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को असंगठित क्षेत्र के पेशेवरों और श्रमिकों तक पहुंचने के लिए दो नए संगठनात्मक विभाग तैयार किए।
इन दो विभागों में से एक का नाम ‘अखिल भारतीय व्यावसायिक कांग्रेस’ रखा गया है, जिसका नेतृत्व पार्टी सांसद शशि थरूर करेंगे और दूसरे का नाम ‘अखिल भारतीय असंगठित श्रमिक कांग्रेस’ है, जिसके अध्यक्ष अरबिंद सिंह होंगे।
पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इरफान आलम असंगठित श्रमिक कांग्रेस के उपाध्यक्ष होंगे।
विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) में दो और संगठनात्मक विभाग बनाने के सुझावों को मंजूरी दे दी है।
गांधी ने पार्टी के फिशरमैन डिपार्टमेंट के नाम को अखिल भारतीय मछुआरा कांग्रेस करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
dharmpath.com dharmpath