कांग्रेस, भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पूरक : भाजपा

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड मामले में शीर्ष नेताओं की अदालत में पेशी के दौरान पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन आयोजित किया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पूरक हैं।

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड मामले में शीर्ष नेताओं की अदालत में पेशी के दौरान पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन आयोजित किया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पूरक हैं।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां मीडिया से कहा, “नेशनल हेराल्ड आपका है। भ्रष्टाचार आपका है। भाजपा का इससे कुछ लेना-देना नहीं है।”

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी शनिवार को नेशनल हेराल्ड मामले में महानगर दंडाधिकारी लवलीन के समक्ष पेश हुए और उन्हें बिना शर्त जमानत मिल गई।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की शिकायत पर निचली अदालत द्वारा जारी समन रद्द करने की कांग्रेस नेताओं की याचिका खारिज कर दी थी।

नकवी ने कहा, “कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पूरक हैं। विपक्ष में होने के बावजूद वे भ्रष्टाचार को समर्थन दे रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “देश इस परिवार की विरासत और राजनीति को जानता है।”

नकवी ने कांग्रेस के उस आरोप की खिल्ली उड़ाई, जिसमें कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा राजनीतिक बदले की भावना से इस मामले में काम कर रही है।

नकवी ने कहा, “न्यायालय के अधीन एक मामले को राजनीतिक रंग देना और उसके बाद संसद की कार्यवाही बाधित करना। ऐसा कर के उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी लोग देशभक्त हैं।”

स्वामी की शिकायत पर पिछले वर्ष निचली अदालत ने कांग्रेस नेताओं को समन जारी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493