कांग्रेस में शामिल हुए हंसराज हंस

चंडीगढ़, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर सूफी पंजाबी गायक हंसराज हंस शनिवार को यहां पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

चंडीगढ़, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर सूफी पंजाबी गायक हंसराज हंस शनिवार को यहां पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

हंस ने 2014 में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) से इस्तीफ दे दिया था, इसके बाद से वह एक दशक के अधिक समय तक राजनीतिक रूप से निष्क्रिय रहे। उन्होंने बताया कि जब अमरिंदर ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए कहा तो उन्होंने तुरंत हां कर दिया।

हंस ने आईएएनएस को बताया, “उन्होंने मुझसे पार्टी में शामिल होने के लिए कहा, अब मैं 10 प्रतिशत कांग्रेस के साथ हूं। अमरिंदर बहुत ही पारदर्शी हैं। वह अन्य राजनीतिज्ञों की तरह नहीं हैं। उनका व्यवहार अन्य राजनीतिज्ञों जैसा नहीं है।”

पद्मश्री से सम्मानित हंस ने कहा, “कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। यह कट्टरपंथी नहीं है। वे प्रत्येक धर्म का ख्याल रखते हैं और बढ़ावा देते हैं और उनके लिए सभी समान हैं, इसलिए मैंने इसमें शामिल होने का फैसला लिया।”

गौरतलब है कि हंस राज हंस शिरोमणि अकाली के (पीएसी) सदस्य थे और वर्ष 2009 में हंस अकाली दल में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें जालंधर लोकसभा से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया था। वह पार्टी अध्यक्ष भी बने लेकिन दिसंबर 2014 में उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा की।

मनोरंजन-जगत में तीन दशकों से अपनी गायिकी के लिए पहचाने जाने वाले हंस ने गायिकी के बारे में कहा, “मैं गायिकी जारी रखूंगा। कुछ गाने लाइन में हैं। मैं सही समय आने पर उनकी घोषणा करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493