कांडला-मुंद्रा राजमार्ग पर पथकर वसूली शुरू

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात में दो प्रमुख बंदरगाहों, कांडला और मुंद्रा को जोड़ने वाले रिलायंस इंफ्रा के 71 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर पथकर की वसूली शुरू हो गई है। रिलायंस इंफ्रा के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसके साथ रिलायंस इंफ्रा के सभी 11 राजमार्गो पर पथकर की वसूली शुरू हो गई है।

राज्य के कच्छ जिले में बने इस राजमार्ग पर कुल 1128 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 8-ए के गांधीधाम, कांडला और मुंद्रा बंदरगाह खंड को जोड़ने वाला यह चार और छह लेन का राजमार्ग डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और स्थानांतरण (डीबीएफओटी) आधार पर तैयार किया गया है।

इस पर अब वाहनों की रफ्तार औसतन 45 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी। यात्रा का समय 40 से 50 फीसदी कम होगा और ईंधन में भी 30 फीसदी की बचत होगी। इस राजमार्ग पर औसतन रोजाना 39000 वाहन आते-जाते हैं।

रिलायंस इंफ्रा के प्रवक्ता ने कहा, “एक ऐसे समय में जब सड़क आधारभूत ढांचा रुकी हुई परियोजनाओं की मार सह रहा है, हमने छह साल के अंदर ही 11 राजमार्ग परियोजनाओं को शुरू कर दिया है। सरकार का मेक इन इंडिया कार्यक्रम विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे की मांग करता है और हमारे राजमार्ग इसी को समर्पित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493