पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि कुछ गाड़ियों के यात्रा मार्ग में परिवर्तन तथा कुछ गाड़ियों को निरस्त किया गया है।
मार्ग परिवर्तन :
-20 नवंबर को ग्वालियर से चलने वाली 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बांदा-मानिकपुर-इलाहाबाद के रास्ते चलाई गई।
-लखनऊ जं. से चलने वाली 12104 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-बादा-झॉसी के रास्ते चलाई गई।
-गोरखपुर से चलने वाली 12511 गोरखपुर-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-बांदा-झॉसी के रास्ते चलाई गई।
-भोपाल से चलने वाली 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-बांदा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई गई।
-लखनऊ जं. से चलने वाली 12533 लखनऊ जं.-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पुष्पक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-बांदा-झांसी के रास्ते चलाई जाएगी।
निरस्त की गई ट्रेनों का विवरण :
-20 नवंबर, को लखनऊ से चलने वाली 11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-झांसी से चलने वाली 11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 नवंबर को निरस्त।
-51813/51814 झांसी-लखनऊ-झांसी पैसेंजर 20 नवंबर को निरस्त।
dharmpath.com dharmpath