नायडू ने रेल हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया

पणजी, 20 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने उत्तर प्रदेश में कानपुर के पास रविवार को हुए रेल हादसे में 100 से अधिक यात्रियों की मौत पर शोक जताया है।

गोवा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में 47वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के उद्घाटन समारोह में नायडू ने इस हादसे को दुखद घटना करार दिया और लोगों से एक मिनट का मौन रखने का आग्रह किया।

नायडू ने कहा, “यह दुखद घटना है। उत्तर प्रदेश में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। 100 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी।”

अधिकारियों के मुताबिक, इंदौर से पटना जा रही इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन रविवार तड़के कानपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 100 लोग मारे गए और लगभग 150 घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493