कानून-व्यवस्था शिकायत पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई : अखिलेश

लखनऊ, 7 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सूबे के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने शीर्ष अधिकारियों को दो टूक कहा कि कानून-व्यवस्था के मसले पर अब कोई भी शिकायत बर्दाश्त नहीं होगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तिलक हॉल में सभी जिलों से आए एसपी, डीएम और आईजी जोन को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था सरकार की पहली प्राथमिकता है।

अखिलेश ने कहा कि लखनऊ में बन रहे नए सचिवालय में वही बैठेंगे, क्योंकि अगले चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव होने जा रहे हैं और सरकार की योजनाएं भी पूरी हो रही हैं। कानून-व्यवस्था हर हाल में बेहतर होनी चाहिए और महिलाओं के खिलाफ अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही करने पर अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।

बलिया में हुई घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उस घटना के बाद भी सरकार की तरफ से कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांप्रदायिक मामलों में गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था खराब हुई, तो जिलाधिकारी ही जिम्मेदार होंगे। थानों में जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर संबंध होना चाहिए। थानों में एफआईआर लिखने में कोताही नहीं होनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आने वाला है, भाजपा जरूर नफरत फैलाएगी।

इस बैठक में मुख्य सचिव दीपक सिंघल, प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा, डीजीपी जावीद अहमद, एडीजी एलओ दलजीत सिंह चौधरी भी मौजूद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493