मदर टेरेसा को संत की उपाधि से दलाई लामा खुश

धर्मशाला, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिए जाने का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि उन्होंने (मदर) जिस तरह गरीबों की सेवा की, वह उसके प्रशंसक रहे हैं।

नोबेल शांति विजेता ने अपने बयान में कहा, “मानवता खासकर गरीबों की सेवा के प्रति उनके समर्पण के प्रशंसक के तौर पर मैं उन्हें (संत की उपाधि से) सम्मानित किए जाने से खुश हूं। मैं उनके असाधारण जीवन के जश्न में आपके साथ हूं।”

मदर टेरेसा को आधिकारिक तौर पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में हुए एक समारोह में चार सितंबर को संत टेरेसा घोषित किया गया।

दलाई लामा ने कहा, “उन्होंने (मदर) अपनी धर्मार्थ गतिविधियों में सच्चे प्यार के व्यवहार को प्रदर्शित किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493