निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखेंगे धनुष

चेन्नई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता धनुष अब आगामी तमिल फिल्म ‘पावर पांडी’ से निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाने जा रहे हैं। फिल्म में मशहूर अभिनेता रजनीकांत भी हैं। फिल्म का पहला लुक बुधवार को जारी किया गया।

एक बयान में कहा गया, “हमें यह जानकारी देने में खुशी हो रही है कि धनुष निर्देशक की भूमिका में उतर आए हैं। वह वंडरबार फिल्मस के तहत फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण करेंगे। जहां रजनीकांत छोटी भूमिका में दिखेंगे वहीं अभिनेत्रियां प्रसन्ना और छाया सिंह महत्वपूर्ण किरदारों को निभाती दिखेंगी।”

धनुष ने फिल्म ‘पावर पांडी’ का पहला पोस्टर जारी किया।

फिल्म के पोस्टर में कलाकार बाइकर्स के रूप में नजर आ रहे हैं।

सीन रोल्डन को धुनों की रचना और सेल्वाराज को छायांकन के लिए अनुबंधित किया गया है।

फिल्म के बाकी कलाकारों का चुनाव भी जल्द ही किया जाएगा।

अभिनय के मोर्चे पर धनुष गैंगस्टर पर आधारित फिल्म ‘वाडा चेन्नई’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, साथ ही वह ‘थोडारी’ और ‘कोडी’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493