नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले के साथ अशिष्ट व्यवहार पर चिंता जताने के लिए भारत सरकार ने बुधवार को पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया।
विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) ने बासित को तलब किया और भारतीय उच्चायुक्त के साथ अशिष्टता पर भारत सरकार की चिंता से उन्हें अवगत कराया।
बासित से भारतीय अधिकारी ने कहा कि भारत उम्मीद करता है कि पाकिस्तान में उसके राजनयिकों को बिना किसी परेशानी के काम करने दिया जाएगा।
कराची में बंबावले की एक बैठक को पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा रद्द करने के बाद बासित को तलब किया गया।
dharmpath.com dharmpath