कान्स में विक्की कौशल देसी लुक में दिखाई देंगे

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि वह कान्स फिल्मोत्सव में बंदगला पहनने की योजना बना रहे हैं।

विक्की की दूसरी फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ 69वें कान्स फिल्मोत्सव में दिखाई जाएगी।

ऐसे समय में जब देश, दुनियाभर की हस्तियां कान्स में गाउन से लेकर टक्सीडो तक पश्चिमी पोशाकों में नजर आ रही हैं। वहीं, विक्की ने कान्स के लिए देसी लुक अपनाने का फैसला किया है। वह कान्स में भारतीय टच देना चाहते हैं।

वह शुक्रवार देर रात फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना हो गए।

जब विक्की से समारोह में उनकी पोशाक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझसे कोई इस तरह का प्रश्न पूछेगा। मैं सूट, टक्सिडो, बंदगला पहन रहा हूं। लड़के इसके अलावा और क्या पहन सकते हैं?”

विक्की ने मुंबई से आईएएनएस को फोन पर बताया कि वह कान्स के लिए जा रहे हैं। कान्स में उनकी फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ दिखाई जाएगी, जो कुख्यात सीरियल किलर रमन राघव के जीवन पर आधारित है, जिसने 1960 के दशक में मुंबई में कई कत्ल किए थे।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में है। विक्की फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493