बर्लिन, 14 मई (आईएएनएस)। रूस ने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) को सुझाव दिया है कि उसे प्रतिबंधित की गई मास्को की डोपिंग रोधी प्रयोगशाला के लिए विदेशी सलाहकार रखना चाहिए। रूस के खेल मंत्री विताली मुतको ने यह बात कही।

मुतको ने शुक्रवार को कहा, “हमने वाडा को प्रस्ताव दिया है कि वह हमारी मास्को डोपिंग रोधी प्रयोगशाला के लिए एक विशेष निदेशक नियुक्त करे।”
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, पिछले एक साल से रूस डोपिंग संबंधी गतिविधियों का केन्द्र बना हुआ है। रूस में डोपिंग की देखरेख करने वाली संस्था रूस एंटी-डोपिंग रोधी एजेंसी इस समय ब्रिटिश एंटी-डोपिंग रोधी एजेंसी के मार्गदर्शन में काम कर रही है।
वाडा की स्वतंत्र समिति ने पिछले साल नौ नंवबर को ऑल रशिया एथलेटिक महासंघ (एआरएएफ) और मास्को डोपिंग रोधी एजेंसी प्रयोगशाला, रूस एंटी-डोपिंग रोधी एजेंसी और खेल मंत्रालय के खिलाफ की गई अपनी जांच की रिपोर्ट जारी की थी।
समिति ने कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों के डोपिंग संबंधी गतिविधियों में शामिल होने की बात कही थी।
रूस एंटी-डोपिंग रोधी एजेंसी और मास्को एंटी-डोपिंग प्रयोगशाला ने गतिविधियों को प्रतिंबधित कर दिया गया था। जबकि, वाडा के संस्थापक बोर्ड ने एजेंसी की उस बात को मंजूरी दे दी थी जिसमें उसने रूस एंटी-डोपिंग रोधी एजेंसी के अंतर्राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संगठन के नियमों के साथ समझौता न करने की बात कही थी।
dharmpath.com dharmpath