पत्रकारों की हत्या की पत्रकार संघों ने निंदा की

अगरतला, 14 मई (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर क्षेत्र में पत्रकार संघों ने बिहार तथा झारखंड में पत्रकारों की हत्या की शनिवार को निंदा की।

गुवाहाटी के जर्नलिस्ट्स फोरम असम (जेएफए) ने बिहार के सिवान जिले में हिंदुस्तान के ब्यूरो प्रमुख राजदेव रंजन तथा झारखंड के चतरा जिले में टेलीविजन पत्रकार इंद्रदेव यादव की हत्या पर क्षोभ जताया।

संघ के अध्यक्ष रूपम बरुआ तथा सचिव नवा ठाकुरिया ने एक बयान में कहा, “पत्रकारों को निशाना बनाने वाले दोषियों के खिलाफ हम कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास को नींद से जागना चाहिए।”

त्रिपुरा वर्किं ग जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (टीडब्ल्यूजेए) तथा त्रिपुरा जर्नलिस्ट्स यूनियन (टीजेयू) ने बिहार व झारखंड के अधिकारियों से हत्यारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की अपील की।

अध्यक्ष दिबाकर देबनाथ ने टीडब्ल्यूजेए के एक बयान में कहा, “इन हत्याओं के खिलाफ देश भर की मीडिया बिरादरी के लोगों को आवाज उठानी चाहिए।”

सचिव प्रणब सरकार ने टीडब्ल्यूजेए के बयान में कहा कि देश भर में श्रमजीवी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक विशेष कानून की जरूरत है।

हिंदी दैनिक ‘हिंदुस्तान’ के सिवान के ब्यूरो प्रमुख राजदेव रंजन की शुक्रवार रात स्टेशन रोड के निकट एक व्यस्त बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वहीं झारखंड के चतरा जिले में एक टेलीविजन चैनल के संवाददाता इंद्रदेव यादव की गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493