काबुल हमले में सतीश के निधन पर रमन ने शोक जताया

डॉ. सिंह ने यहां शुक्रवार को जारी शोक संदेश में सतीश चंद्र और सभी दिवंगतों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की तथा आतंकवादी हमले की निंदा की।

उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात हुए इस हमले में सतीश चंद्र एन. के अलावा तीन और भारतीयों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सभी सभी दिवंगतों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है।

सतीश चंद्र भिलाई नगर के हुडको कॉलोनी के निवासी थे। वह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493