कारगिल में भूलवश हुए विस्फोट में 2 जवान शहीद

जम्मू, 31 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में कारगिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गलती से एक बारूदी सुरंग पर कदम रख देने के कारण उसके विस्फोट हो गया और दो जवानों की मौत हो गई।

उधमपुर मुख्यालय वाले सेना के उत्तरी कमान के कर्नल एस.डी. गोस्वामी ने कहा, “गश्ती दल के दो जवानों ने गलती से एक बारूदी सुरंग पर पैर रख दिया, जिसके कारण विस्फोट हो गया। विस्फोट में दोनों की मौत हो गई।”

घटना के बारे में अभी इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493