गायत्री परिवार ने कोलकाता में लगाए 28000 पौधे

कोलकाता, 31 जुलाई (आईएएनएस)। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिग के चलते समग्र विश्व आज चिंतित है। ऐसे में महानगर कोलकाता के गायत्री परिवार से जुड़े युवाओं ने 28000 पौधों का रोपण किया है।

युवाओं ने इस प्रयोग में अब तक 28000 पौधे नगर के बेलघरिया, पानीहट्ठी, अगरपारा आदि स्थानों पर रोपण किए हैं। रविवार को टेक्समेको स्टेट के कलाकेंद्र में गायत्री परिवार के युवा समूह ने पौधरोपण का 300वां सप्ताह पूरा किया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा हरिद्वार में संचालित देव संस्कृति विश्व विद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या विशेष रूप से उपस्थित हुए और इनके साथ-साथ नगर के गणमान्य युवाओं को भी संबोधित किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा आगे आएं और परिवर्तन के इस महान क्षण में समाज को बदलने के ऐतिहासिक कार्य में अपनी सहभागिता निभाएं।

डॉ. चिन्मय ने कहा कि जिस तरह कोलकाता के इन युवाओं ने एक भी रविवार नागा किए बिना ही धरती मां की सेवा की, उसी तरह हर युवा को अपनी क्षमतानुसार धरती मां की सेवा में सहभागी बनना चाहिए।

स्वस्थ पर्यावरण को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि आज की तमाम समस्याओं का कारण पर्यावरण प्रदूषण और प्रकृति का दोहन ही है। व्यापक परिमाण में पौधरोण करके काफी हद तक इन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

डॉ. चिन्मय ने इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों को तरु प्रसाद के रूप में सीता अशोक का पौधा भेंट किया। साथ ही कार्यक्रम के समापन पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार आदि राज्यों से आए हुए युवाओं को तुलसी आदि औषधीय पौधे भेंट किए।

वहीं टेक्समेको के ए.के. नंदा ने पर्यावरण को मनुष्य का सच्चा मित्र बताया और पौधरोपण के साथ साथ इसकी रक्षा पर भी जोर दिया। एमएमआईसी के देवाशीष कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493