‘कार्टर का चीन पर बयान क्षेत्रीय स्थिरता के खिलाफ’

लंदन विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक अर्थशास्त्र के विजिटिंग लेक्च रर आसंगा अबेयागुणसेकरा ने श्रीलंका रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ कोलंबो में कहा, “कार्टर के बयान से देशों के बीच सेतु बनाने में मदद नहीं मिलेगी। अभी जरूरी यह है कि तीखी टिप्पणी करने के बजाए समन्वयकारी नजरिया अख्तियार किया जाए।”

वार्ता में शनिवार को दिए गए एक भाषण में पेंटागन प्रमुख ने कहा था कि चीन की नीतियों का परिणाम यह हो सकता है कि वह अपने लिए स्व-पृथक्करण की बड़ी दीवार खड़ी कर सकता है। कार्टर ने दक्षिण चीन सागर से संबंधित मुद्दे पर बोलने के दौरान यह टिप्पणी की।

आसंगा ने कहा, “इस क्षेत्र का विकास हो रहा है और अमेरिका यहां अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाह रहा है।” उन्होंने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण साझेदार हो सकता है। लेकिन क्षेत्र के देश शांतिपूर्ण और समन्वयकारी तरीकों से उसकी साझेदारी चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493