मप्र : प्रेमी की हत्या बाद प्रेमिका की खुदकुशी की कोशिश

भोपाल, 5 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उसके बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बाग सेवनिया थाना क्षेत्र के साकेत नगर में योगेश्वरी नामक युवती का अपने प्रेमी विभाष कनेरिया से किसी बात पर विवाद हो गया, इस पर उसने विभाष को चाकू घोंप दिया। विभाष की अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गई। बाद में पुलिस जब योगेश्वरी के निवास पर पूछताछ करने पहुंची तो उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया।

पुलिस के मुताबिक, युवती मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा पाती, इससे पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। युवती से पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने अपने प्रेमी को चाकू क्यों घोपा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493