गुड़गांव, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। कार चोरी में संलिप्तता के लिए पांच आरोपियों को यहां गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 15 कारें बरामद की गईं हैं।
गिरफ्तार पांचों आरोपियों की पहचान हरियाणा के धारूहेड़ा के पास के निवासी विक्रम सिंह, राजस्थान के अलवर में तीजारा निवासी अरशद, हरियाणा के रेवाड़ी में नयागांव निवासी नरेंद्र, तिजारा के पास नानाखेड़ी निवासी अयूब और हरियाणा के हिसार निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है।
विक्रम और अरशद ने गुड़गांव के विभिन्न इलाकों से कारें चुराई और उन्हें राजस्थान के रेवाड़ी, भरतपुर और अलवर जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में बेच दी।
राजीव चोरी की कारों के फर्जी दस्तावेज तैयार करता था, जबकि नरेंद्र और अयूब चोरी की हुई कारों को खरीदते और उन्हें बाजारों में बेचते थे।
पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों ने गुड़गांव में कम से कम 30 कार चोरी के मामलों में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की है।
dharmpath.com dharmpath