रियो ओलम्पिक के लिए पेस-बोपन्ना की जोड़ी होगी सर्वश्रेष्ठ : अली

कोलकाता, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज भारतीय टेनिस कोच और डेविस कप के कप्तान रह चुके अख्तर अली का मानना है कि अगले वर्ष रियो ओलम्पिक-2016 में रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस की जोड़ी टेनिस पुरुष युगल स्पर्धा के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी होगी।

कोलकाता, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज भारतीय टेनिस कोच और डेविस कप के कप्तान रह चुके अख्तर अली का मानना है कि अगले वर्ष रियो ओलम्पिक-2016 में रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस की जोड़ी टेनिस पुरुष युगल स्पर्धा के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी होगी।

अली ने आईएएनएस से कहा, “बोपन्ना और पेस की जोड़ी सबसे अच्छी होगी। इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।”

उन्होंने कहा, “बोपन्ना सर्विस में बेहतरीन हैं और इस समय रैंकिंग में भी पेस से ऊपर हैं। भारत की ओर से यह जोड़ी ही सर्वश्रेष्ठ होगी और उनके खिताब जीतने के आसार भी काफी अच्छे हैं।”

दोनों शीर्ष भारतीय खिलाड़ी सितंबर में डेविस कप में साथ नजर आए थे, हालांकि तब उन्हें राडेक स्टेपानेक और एडम पावलासेक की चेक गणराज्य की जोड़ी से हार झेलनी पड़ी थी।

कुछ ही दिन पहले पेस ने रियो ओलम्पिक की पुरुष युगल स्पर्धा में बोपन्ना के साथ और मिश्रित युगल स्पर्धा में सानिया मिर्जा के साथ जोड़ी बनाने की इच्छा जाहिर की थी।

लेकिन पेस के बचपन के कोच अली ने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह क्या चाहते हैं, सानिया क्या चाहती हैं अहम बात यह है। सबकुछ सानिया के ऊपर है।”

अली ने कहा, “सानिया के यह बेहद अहम है कि वह पेस के साथ कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगी। इसलिए सबकुछ उन्हीं पर निर्भर है। यही दो खिलाड़ी हैं और सानिया को पेस और बोपन्ना में से किसी एक को चुनना होगा।”

डेविस कप के स्टार खिलाड़ी जिशान अली के पिता अख्तर अली का हालांकि मानना है कि रियो ओलम्पिक में टेनिस में पदक हासिल करना भारत के लिए बेहद मुश्किल होगा।

एकल वर्ग में भारत के पिछड़ने पर अली ने कहा, “पारंपरिक तौर पर हमारे युवा खिलाड़ी युगल वर्ग में ज्यादा खेलते हैं और कुछ खिलाड़ियों में तो एकल वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने की उतनी काबिलियत ही नहीं है। पेस और सानिया ही हैं, लेकिन एकल वर्ग के अनुरूप वे भी खुद को उठा नहीं सके और कुछ ही वर्ष में उनकी तेजी में कमी आ गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493