काले जादू के शक में युवक की हत्या

रांची, 4 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिले में एक युवक को एक लड़की पर काला जादू करने के संदेह में बुधवार को पीट पीटकर मार डाला गया।

पुलिस के अनुसार, बसिया थाने के तहत आने वाले एक गांव में एक लड़की रोग से ग्रस्त थी। लड़की के परिवार को शक था कि बीमारी की वजह एक युवक द्वारा किया गया काला जादू है। इसी शक में लड़की के घरवालों ने युवक को उसके घर से खींचकर बाहर निकाला और पीट पीटकर मार डाला।

नवंबर 2000 में अस्तित्व में आने के बाद से झारखंड में करीब 500 लोगों को जादू-टोना और डायन होने के शक में मारा जा चुका है। इनमें अधिकांश महिलाएं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493