नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने काले धन को सफेद बनाने के लिए ‘फेयर एंड लवली योजना’ की शुरुआत की है।
लोकसभा में राहुल ने कहा, “काला धन रखने वाले किसी भी व्यक्ति को मोदी सरकार की ‘फेयर एंड लवली’ योजना के तहत जेल की सजा नहीं हुई। काला धन रखने वाले लोग इस योजना से अपने काले पैसे सफेद करने में लगे हुए हैं।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा, “मोदी जी ने वादा किया था कि वे काला धन रखने वाले लोगों को जेल की सलाखों के पीछे करेंगे, लेकिन अब वे उन्हें बचाने की तरकीब लेकर आए हैं।”
राहुल ने कहा, “केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा ऐसी योजना की लॉन्चिंग देखकर मैं हतप्रभ हूं।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव के वक्त लोगों से वादा किया था कि वे विदेशों में जमा काले धन को वापस लाएंगे, लेकिन वह इसे पूरा करने में नाकाम साबित हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath