किन्नरों ने नाच-गाकर की पुलिस से शिकायत

थाना नवाबाद अंतर्गत जीवनशाह तिराहे के नजदीक रहने वाले किन्नर बबली ने अपने साथियों के साथ इलाइट चैराहे पर डमरू टाकीज के नजदीक पहुंचकर सड़क जाम कर दी और गाना गाकर व नाचकर किन्नरों के दूसरे गुट पर आरोप लगाया कि वे आए दिन उसे व उसके साथियों को जान से मारने की धमकी देते हैं।

बकौल बबली, वह और उसके साथी सदर बाजार इलाके में एक समारोह में रुपये मांग रहे थे, तभी सैयद गेट निवासी संजू व जमीला अपने साथियों के साथ उसके पास पहुंचे और मारपीट कर भाग गए।

बबली ने मारपीट करने और धमकी देने वाले किन्नरों की गिरफ्तारी की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493