किन्नरों ने रेल यात्रियों पर किया पथराव, कई घायल

‘प्रभु’ की ट्रेनों के कोचों में किन्नरों ने यात्रियों से रुपये वसूलने का धंधा बना लिया है। इन पर अकुंश लगाने के लिए समय-समय पर आरपीएफ अभियान चलाती है, इसके बाबजूद इन पर अकुंश नहीं लग रहा है। इसका प्रमाण उस समय नजर आया, जब मानिकपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन 12447 यूपी संपर्क क्रांति में पथराव होने की सूचना झांसी आरपीएफ और जीआरपी को हुई।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव उपाध्याय के निर्देशन में ड्यूटी पर लगे आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म पर पहुंचे, जहां ट्रेन पहुंचने पर आरपीएफ ने हकीकत की जानकारी ली।

ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री अर्तरा निवासी रामबाबू, निर्भय, सुधा निवासी नरैनी और रामकुमार व फूलचंद्र ने बताया कि ट्रेन जब हरपालपुर के नजदीक चल रही थी, उसी दौरान कोच में कुछ किन्नर चढ़ गए और यात्रियों से रुपयों की मांग करने लगे।

जब उन्होंने रुपये देने से इनकार किया तो वे पथराव करते हुए भाग गए, जिससे कोच में बैठे यात्रियों में दहशत का महौल बन गया। इस पथराव में पांचों यात्री घायल हो गए। मामले की जानकारी करने के बाद आरपीएफ ने उन्हें झांसी में रेलवे डॉक्टर की मदद से उपचार दिलाया और कार्रवाई शुरू कर दी।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव उपाध्याय से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि किन्नरों की धड़पकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा और इन पर पूरी तरह से अकुंश लगाने का प्रयास किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493