बिश्केक, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। किर्गिस्तान के प्रधानमंत्री तेमीर सारियेव ने सोमवार को कैबिनेट की एक बैठक के दौरान इस्तीफा देने की घोषणा की।
उन्होंने अपनी सरकार के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद यह घोषणा की।
बैठक के दौरान सारियेव ने कहा, “जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं हो जाता मैं संघर्ष करूंगा।” उन्होंने कहा कि वे इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।
किर्गिस्तान की सरकारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सारियेव ने सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस्तीफे की मौखिक घोषणा की।
संसद के कई सदस्यों ने किर्गिस्तान में सारियेव की सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
सारियेव ने मई 2015 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इन्होंने जुमार्ट ओतोर्बायेव की जगह ली थी, जिन्होंने इनकी शपथ से दो सप्ताह पहले इस्तीफा दे दिया था।
dharmpath.com dharmpath