सहादत इंटर कालेज के मैदान में आयोजित रालोद की जनसभा में जयंत चैधरी ने कहा कि अब राजनीति मुद्दे से दूर हो गई है। राजनीति गधों के संवाद पर हो रही है। यह कैसी राजनीति हो रही है, समझ से परे है। किसानों की समस्याओं की प्रधानमंत्री को कोई जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने 1100 करोड़ रुपये और सपा ने सवा पांच करोड़ रुपये मीडिया मैनेजमेंट पर खर्च किए हैं। जबकि कर्ज में डूबे किसानों का इस धन से पैसा माफ किया जा सकता था। बजट आने पर भी कर्ज माफ नहीं हुआ। अब भाजपा कहती है कि उप्र में सरकार बनी तो कर्ज माफ होगा।
उन्होंने रालोद की सरकार बनने पर किसानों का दुर्घटना बीमा दस लाख रुपये करने, भूमिहीन किसानों को दुघर्टना बीमा देने, कृषि का बजट अलग से तय करने की बात कही। जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद ने कहा कि किसानों, मजदूरों की बात करने वाला कोई नहीं है। किसानों की कोई जाति नहीं होती। गरीब की कोई जात नहीं होती। किसानों का बुरा हाल हुआ। इस दौरान रालोद प्रत्याशी कृपाराम वर्मा, शारदा प्रसाद शुक्ला, अनिल दूबे, अजीमउल्ला, राधेश्याम वर्मा, सुरेश दत्त शुक्ला मौजूद रहे।
dharmpath.com dharmpath