उप्र चुनाव : अब तक एक अरब 15.67 करोड़ रुपये जब्त

इसके साथ ही 57.04 करोड़ रुपये मूल्य की 20 लाख बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई और अब तक 866768 लाइसेन्सी हथियार जमा कराए गए और 942 असलहों के लाइसेन्स निरस्त किए जा चुके हंै।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के तहत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के अन्तर्गत फ्लाइंग स्क्वाड, पुलिस टीम एवं आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में शुक्रवार को 2.42 करोड़ तथा अब तक कुल एक अरब 15.67 करोड़ रुपए जब्त किए गए है।

सरकारी एवं निजी सम्पत्ति से, 2311837 वाल राइटिंग, पोस्टर, बैनर्स आदि विरूपित करते हुए अब तक 836 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि वाहन पर अवैध रूप से लाल, नीली बत्ती, झंडे एवं लाउडस्पीकर लगाने के विरूद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत 38894 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 1719 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।

इसी प्रकार बिना अनुमति के भाषण, रैली, पार्टी कार्यालय खोलने एवं मतदाताओं को प्रलोभन देने के 746 मामलों मंे कार्यवाही करते हुए अब तक 502 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि लाल, नीली बत्ती, लाउडस्पीकर, अवैध मीटिंग, भाषण करने एवं मतदाता को प्रभावित करने तथा अन्य मामलों में अब तक कुल 73061 मामलों में कार्रवाई करते हुए 3917 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी जा चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493