किसानों से धान खरीद की गति बढ़ाने की जरूरत : सुशील मोदी

पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्सों) को किसानों से धान की खरीद में और तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने हालांकि इस वर्ष धान की खरीद पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले वर्ष से इस वर्ष धान खरीद की गति तेज है।

उपमुख्यमंत्री ने सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक कर धान खरीद की समीक्षा की।

उन्होंने कहा, “पिछले साल दो जनवरी तक 4,495 किसानों से मात्र 31,169 मेट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। लेकिन, इस साल अब तक 23,440 किसानों से 1़76 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। उन्होंने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पैक्सों को ही धान बेचने की अपील की।”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल धान बिक्री के लिए निबंधन कराने वालों में गैर रैयत किसानों की संख्या 47 प्रतिशत है। धान खरीद के लिए पैक्सों को पूर्व में दिए गए 600 करोड़ के अलावा और 500 करोड़ उपलब्ध कराने तथा सहकारी बैंक के माध्यम से दिए जाने वाले लोन की ब्याज दर को 11 से घटा कर आठ प्रतिशत करने की कार्रवाई चल रही है। पहली बार पैक्सों को प्रति क्विंटल चावल पर 10 रुपये प्रबंधकीय अनुदान भी दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पिछले साल जनवरी में नमी के प्रतिशत में छूट दी थी, वहीं इस साल दिसम्बर में ही 17 की जगह 19 प्रतिशत नमीयुक्त धान खरीदने की अनुमति दे दी है। बिहार में 6,598 पैक्सों व व्यापार मंडलों के जरिए धान की खरीद की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493