छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में महिला समेत 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर

बीजापुर एसपी एमआर अहिरे ने कहा कि गंगालूर थाने से संयुक्त पुलिस बल गश्त सर्चिग के लिए रवाना हुआ था। ग्राम कावड़ागांव के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ के बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर फरार हो गए। सर्चिग के दौरान मौके से 3 वदीर्धारी नक्सलियों का शव बरामद किया गया है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल की सर्चिग के दौरान 12 बोर भरमार बंदूक, एक 303 रायफल, एक देशी कट्टा, विस्फोटक सामग्रियां और भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493