किसान आत्महत्या : झारखंड सरकार ने 2 लाख रुपये मुआवजा घोषित किया

रांची, 5 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने राज्य में आत्महत्या कर चुके प्रत्येक किसान के परिवार के लिए बुधवार को दो लाख रुपये मुआवजा घोषित किया है।

पिछले महीने रांची में कर्ज के बोझ के कारण तीन किसानों ने आत्महत्या की थी।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आर्थिक तंगी के कारण हाल में आत्महत्या करनेवाले प्रत्येक किसान के आश्रितों के लिए दो लाख रुपये का मुआवजा घोषित किया है।

20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में घोषित यह मुआवजा राशि मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 सूत्री कार्यक्रम की राज्यस्तरीय समिति प्रतिबद्धता समिति के रूप में जानी जाएगी।

उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रशासन को लोगों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।

रांची में पिथोरिया और ओरमांझी गांवों में दो किसानों ने आत्महत्या की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493