किसान की मौत पर तिहार मना रही सरकार : पुनिया

पुनिया ने आगे कहा कि उद्योगपतियों के फायदे के लिए किसानों का हक छीनना आखिर कहां की भलमनसाहत है? उन्होंने प्रदेश सरकार को किसान और आम जनता का विरोधी बताया और कहा कि यह बात भी छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है। आने वाले चुनाव में वो इसका फैसला जरूर करेगी।

प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव ने युवा किसान विजय कुमार अंचल की मौत पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि इस सरकार से तो उम्मीद करना ही बेकार है। किसानों की कमाई उद्योगपतियों को खिलाकर आखिर ये क्या साबित करना चाहते हैं? बोनस तिहार मनाने में 81 करोड़ से ज्यादा रुपए तो डोम बनाने में होम हो गए। ये पैसे किसानों के थे, उनके पास जाते तो आज विजय कुमार जैसे होनहार किसानों को खुदकुशी नहीं करनी पड़ती। 27 जिलों में बोनस तिहार मनाए गए हर जिले में जहां भी डोम बनाया गया, वहां बनाने वाले डोम पर और दूसरी व्यवस्थाओं पर कम से कम 3 करोड़ रुपए खर्च हुए। यह पैसा सरकार का नहीं जनता का पैसा था, किसान का था आम इंसान का पैसा था।

देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता सब जानती है। वो आने वाले चुनाव में अगर हमको मौका देगी तो हम इन सभी गलतियों को जरूर सुधारेंगे। इनसे अच्छा विकास करके दिखाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493