हैदराबाद, 15 नवंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद के जुबली हिल्स और आसपास के इलाकों में बुधवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
जुबली हिल्स, केबीआर पार्क, रहमत नगर, बोराबंडा और बंजारा हिल्स के हिस्सों में सुबह के 8.50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भू-भौतिक अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के वैज्ञानिकों ने कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि यह अति सूक्ष्म झटके भूजल में वृद्धि के कारण आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 0.5 मापी गई।
हैदराबाद के इन हिस्सों में भूकंप के झटके कोई नई बात नहीं हैं। पिछले महीने भी बोराबंडा में 13 घंटे के दौरान 16 बार भूकंप के हल्के -हल्के झटके महसूस किए गए थे। एनजीआरआई के दो भूकंपीय स्टेशनों ने इन सूक्ष्म-कंपनों को दर्ज किया था।
भूकंप विशेषज्ञों ने इसका कारण हाइड्रोसिस्मिसिटी बताया। यह एक ऐसी स्थिति है बारिश में अंतर होने से भूकंप आता है। मानसून के दौरान शहर में भारी बारिश हुई थी जिसके कारण भूजल स्तर में वृद्धि हो गई है।
21-22 अक्टूबर के झटकों के बाद, एनजीआरआई ने इस क्षेत्र में दो और सिस्मोग्राफ स्थापित किए थे। विशेषज्ञों ने कहा था कि कुछ हफ्तों तक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाएंगे लेकिन उनकी 2.0 से कम होगी।
जुबली हिल्स और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी 1998 और 2000 में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
dharmpath.com dharmpath