चेन्नई, 24 जून (आईएएनएस)। कुडनकुलम परमाणु विद्युत परियोजना (केएनपीपी) की 1,000 मेगावाट की पहली इकाई बुधवार को वार्षिक रखरखाव के काम के लिए बंद कर दी गई।
यह जानकारी भारतीय परमाणु विद्युत निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने दी है।
केएनपीपी के साइट निदेशक आर.एस.सुंदर ने एक बयान में कहा कि पहली इकाई वार्षिक रखरखाव तथा ईंधन भरने के लिए 60 दिनों तक बंद रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस गतिविधि के बाद 1,000 मेगावाट विद्युत उत्पादन के लिए इकाई में काम शुरू किया जाएगा।
परमाणु ऊर्जा अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक साल हर तीसरा फ्युल पिन बदला जाता है।
केएनपीपी की दूसरी इकाई की स्थिति के बारे में सुंदर ने कहा कि हॉट रन की जांच रपट परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) को समीक्षा के लिए भेज दी गई है।
एनपीसीआईएल तमिलनाडु के तिरुनेलवेली स्थित कुडनकुलम में 1,000 मेगावाट वाली दो परमाणु विद्युत इकाई स्थापित की है।
दोनों इकाइयां रूसी कंपनी रोसैटम की मदद से स्थापित की गई हैं।
पहली इकाई को दिसंबर, 2014 में दक्षिणी ग्रिड से जोड़ा गया था और अब यह अपनी क्षमता का 60 फीसदी विद्युत उत्पादन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath