श्रीनगर, 26 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई।
श्रीनगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर नौगाम सेक्टर को चारों ओर से घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया।”
अधिकारी ने बताया, “सुरक्षाबलों द्वारा घेराबंदी कड़ी किए जाने के साथ ही आतंकवादियों ने गोली चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। माना जा रहा है कि आतंकवादियों की संख्या पांच से छह हो सकती है।”
यह ज्ञात नहीं है कि मुठभेड़ में शामिल आतंकवादी पहले से वहां छिपे हुए थे या फिर एलओसी के जरिये हाल ही में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी।
dharmpath.com dharmpath