जम्मू, 26 मई (आईएएनएस)। जम्मू के उधमपुर जिले से पुलिस ने गुरुवार को दो तस्करों के पास से आठ किलोग्राम गांजा बरामद किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “उधमपुर पुलिस ने बिर्मा पुल से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से गांजा बरामद किया।”
अधिकारी ने बताया, “इस खेप को कश्मीर से जम्मू ले जाया जा रहा था। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामान्य तलाशी के दौरान एक निजी कार से इसे बरामद किया गया।”
तस्करों की पहचान जाबाद अहमद और मुहम्मद असलम के रूप में हुई है।
dharmpath.com dharmpath