श्रीनगर, 24 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तुरीगाम गांव का घेराव किया और तलाशी अभियान शुरू किया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सुरक्षाबलों का घेरा कड़ा होने पर आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठेभड़ शुरू हो गई जो अभी भी चल रही है।”
dharmpath.com dharmpath