‘कुलभूषण यादव गिरफ्तारी मामले पर ईरान की नजर’

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में ईरान के राजदूत गुलामरेजा अंसारी ने कहा कि उनका देश पाकिस्तान द्वारा पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण यादव की बलूचिस्तान में जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी के मामले पर नजर बनाए हुए है।

अंसारी ने कहा, “हम इस मामले में सभी जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। हम बारीकी से इसे देख रहे हैं।”

यादव कथित तौर पर ईरान के रास्ते पाकिस्तान में घुसे थे, जिसके बाद उन्हें पिछले माह पाकिस्तान ने गिरफ्तार किया। उन्होंने खुद को भारतीय नौसेना का अधिकारी बताया है, हालांकि भारत ने उनके इस दावे को खारिज किया है।

अंसारी ने ईरान-पाकिस्तान-भारत गैस पाइपलाइन परियोजना के क्रियान्वयन की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि हमें इस बारे में भूल जाना चाहिए।

अंसारी ने कहा कि जिन्होंने भारत में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलएनजी) परियोजना में निवेश किया है, वे इस परियोजना को शुरू नहीं होने देंगे।

मध्य एशिया तक पहुंचने वाली चाबहार बंदरगाह परियोजना के बारे में उन्होंने कहा कि यह लगभग पूरी हो चुकी है।

अंसारी ने कहा, “यह लगभग पूरी हो चुकी है, सिर्फ मंत्रालय स्तर पर हस्ताक्षर होने बाकी हैं।”

ईरान में रविवार को अपने पहले दौरे के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ हुई बातचीत में भारत और ईरान ने चाबहार बंदरगाह परियोजना के कार्य को तेज करने पर सहमति जताई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493